बोल्डन्युज२४- भारत में कोरोना का कहर जारी है। यहां मरीजों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गयी है। ऐसे में हमे अब और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना निर्देश के मुताबिक, कोरोना से बचने का उपाय सैनिटाइजर, ग्लब्स और मास्क को बताया गया है। इसके मुताबिक हम सब कही भी जाते है तो मास्क जरूर पहनते हैं। इन दिनों मास्क पहनना अनिवार्य भी है। नहीं पहनने पर सीधा चालान काट दिया जाता है।
After seeing head scarfs being used as face mask😊😊 pic.twitter.com/86YkiV0UHc
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 7, 2020
सरकार तो समझा समझा के थक गई लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को प्रेरित करने के लिए आज हम आप सभी के साथ एक मजेदार विडियो शेयर करने जा रहे हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक विडियो बड़ा वायरल हो रहा है. इस विडियो में आप एक बंदर से चेहरे पर मास्क लगाने की सिख ले सकते हैं। विडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर बड़ी स्टाइल से एक कपड़े को अपने चेहरे पर ढकता है और फिर इधर उधर घूमने लगता है। यह विडियो देखने में बड़ा ही मजेदार है।
इस विडियो को IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। इस विडियो को शेयर करते हुए वे लिखते हैं – ‘जब आपको पता चले कि हेड स्कार्फ को मास्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।’ 14 सेकंड के इस विडियो को अभी तक 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है। लोगों को ये विडियो बड़ा पसंद आ रहा है। इस विडियो को देख बड़े मजरदार रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है ‘बंदर ने मास्क बिलकुल मिथुन की स्टाइल में पहना।’ तो वहीं एक अन्य कमेंट आता है ‘जो मास्क नहीं लगाएगा पुलिस उसका चालान काटेगी। इसलिए बंदर आर्डर मान रहा है।’